परिवार के साथ हिसार रवाना हुए हुड्डा
परिवार के अनुसार, भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी मौसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिवार के साथ हिसार रवाना हो गए हैं। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया हिसार में ही पूरी की जाएगी। उनके निधन से परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है।
19 सितंबर को अस्पताल पहुंचे थे हुड्डा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 19 सितंबर को हिसार के अस्पताल पहुंचकर अपनी मौसी के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। उस समय उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके बाद अब उनके निधन की सूचना सामने आई है।
सभी कार्यक्रम किए रद्द
मौसी के निधन की खबर मिलते ही हुड्डा ने अपने आगामी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। इसके बाद वह परिवार के साथ हिसार के लिए रवाना हो गए, जहां वह अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।