रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया। इस अवसर पर अंग्रेजी प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रायपुर के श्री शिशिर रॉय चौधरी को मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर आयोजित इस समारोह में साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल, कृषि और समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। Join Our Whatsapp Group
Published By- | 04-Nov-2026 11:58:00 am