धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अर्जुनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 2 लाख 23 हजार 680 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धौराभाठा में कुछ युवक अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर अर्जुनी पुलिस ने मौके पर दबिश दी और 33 वर्षीय खिलानंद साहू उर्फ गोलू साहू तथा 32 वर्षीय कमलेश साहू को गिरफ्तार कर लिया।

Join Our Whatsapp Group
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 पेटी देशी प्लेन शराब (1,920 पौवा/345.600 लीटर) और 8 पेटी जम्मू व्हिस्की (384 पौवा/69.120 लीटर) समेत कुल 53 पेटी (2,544 पौवा/457.920 लीटर) शराब बरामद की। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 2.23 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अर्जुनी थाना में अपराध क्रमांक 0090/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अब इस अवैध शराब कारोबार के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शराब की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published By- | 25-Jul-2026 06:00:00 pm