इस उपलब्धि के साथ एंजेल चौकसे ने न केवल बिलासपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंच पर बेहतरीन प्रस्तुति को निर्णायकों ने खूब सराहा।
एंजेल चौकसे की इस सफलता पर प्रदेशभर से उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है। सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न संगठनों के लोगों ने उनकी उपलब्धि को छत्तीसगढ़ की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।
एंजेल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों और सभी शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने प्रदेश की बेटियों से अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करने का संदेश भी दिया।
एंजेल चौकसे की यह ऐतिहासिक उपलब्धि छत्तीसगढ़ की प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने वाली मानी जा रही है।