सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के टिकरापारा गांव में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक उसकी चपेट में आ गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय सुरेंद्र तिग्गा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Join Our Whatsapp Group
घटना की सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद टिकरापारा गांव में मातम पसरा हुआ है। 
Published By- | 25-Jul-2026 07:22:00 pm