पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.5 किलोग्राम अफीम बरामद की है। इस मामले में दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, जब्त की गई अफीम नेपाल से भारत लाई जा रही थी और इसे मुजफ्फरपुर पहुंचाने की तैयारी थी। गुप्त सूचना के आधार पर घोड़ासहन पुलिस ने वाहन की जांच के दौरान दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 6.5 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।

Join Our Whatsapp Group
पुलिस ने बताया कि बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क और इस खेप से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सकता है।
Published By- | 25-Jul-2026 08:16:00 pm