- पाकिस्तानी Gen Z बोले- कहीं हमें पाकिस्तानी आर्मी ना उठा ले
Pakistan Gen Z Protest : भारत में हुए कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन पाकिस्तान पहुंच गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का असर पाकिस्तान के जेन जी पर भी देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान में भी युवा कथित अनियमितताओं के खिलाफ सड़क पर उतरने का मन बना रहे हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तान में कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन शुरू भी हो गया है।
सिंध प्रांत के हैदराबाद में चल रहे आंदोलन को कॉकरोच जनता पार्टी से जोड़ दिया गया है। दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से प्रभावित सिंध हैदराबाद के लोगों ने अपने आंदोलन को कॉकरोच पार्टी ऑफ पाकिस्तान कह दिया है।
Join Our Whatsapp Group
‘पहले भी होते रहे…’ जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में गिनाए कांग्रेस काल के पेपर लीक
पाकिस्तान के जेन जी ने कहना है कि हम जंतर-मंतर जैसा आंदोलन करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा किया तो आर्मी उन्हें उठा ले जाएगी। भारत में चले आंदोलन की तरह ही पाकिस्तान के इंस्टाग्राम हैंडल्स से रील के हमले शुरू हो गए हैं, हालांकि ज़्यादातर युवाओं को खुलकर आंदोलन करने से एक डर रोक रहा है जो कि पाकिस्तान की तानाशाही की खुली तस्वीर है। आरोप यह है कि परीक्षा के नतीजों में सिंध के स्थानीय युवाओं के साथ भेदभाव किया गया। इस मामले के ख़िलाफ सिंध स्टूडेंट एक्शन कमेटी ने सिंध पब्लिक सर्विस कमीशन के दफ़्तर के बाहर तम्बू गाड़ दिया है। दक्षिण-एशियाईऔर प्रवासी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में खाना खिलाने वाले मोहम्मद जुनैद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, दिल्ली पुलिस पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
बता दें कि साल 2024 में सिंध पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित की गई परीक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। पाकिस्तान की दूसरी संस्थाओं की तरह ही एसपीएससी पर भी भारी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। मामले ने जब तूल पकड़ा तो सिंध हाईकोर्ट ने मई के महीने में परीक्षा के नतीजे पर रोक लगा दी थी। सिंध के युवा कह रहे हैं कि नेताओं और अफसरों के बेटे हैं जिन्हें नौकरी मिल गई। नीट परीक्षा के नाम पर भारत में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन ख़त्म हुआ ही था कि सिंध के युवाओं ने कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान बना ली। जैसे ही इंस्टाग्राम पर कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान का उदय हुआ, लाखों पाकिस्तानी युवा इस आंदोलन से जुड़ने लगे। दक्षिण-एशियाईऔर प्रवासी
सीजेपी छात्र आंदोलन हिंसा पर प्रदर्शनकारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई, कहा- निष्पक्ष जांच के लिए SIT बनाओ
पाकिस्तान के युवाओं ने कहा है कि हम अपने मुल्क में भी जंतर-मंतर जैसा आंदोलन करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा किया तो बाहर जीप आ जाएगी। अपनी रील के जरिए उन्होंने शहरों में बताया कि अगर उन्होंने सरकार के ख़िलाफ आंदोलन किया तो पाकिस्तान सेना या आर्मी उन्हें उठा ले जाएगी। कई छात्रों ने सीधे पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तस्वीर लगा रखी है और यह कहा है कि उनके डर की वजह से आंदोलन नहीं हो पा रहा है।