14 हथियारों के साथ IED और विस्फोटक सामग्री जब्त
सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जमीन में छिपाकर रखे गए 14 हथियार, आईईडी (IED), एसएलआर की मैगजीन और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की। जब्त हथियारों में एसएलआर, .303 रायफल, 12 बोर रायफल, सिंगल शॉट रायफल और बीजीएल लॉन्चर शामिल हैं।
बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने इन हथियारों और विस्फोटकों को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से जंगल में छिपाकर रखा था। सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया और हथियारों का यह जखीरा बरामद कर लिया।
इलाके में जारी है सर्च ऑपरेशन
सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि नक्सलियों के अन्य ठिकानों और छिपाए गए हथियारों का भी पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता मानी जा रही है।