पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें
ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) की ओर से जारी नई दरें फिलहाल 24 अगस्त 2026 तक लागू रहेंगी। इससे पहले 21 अगस्त को भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 1.64 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था।
सरकार के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और घरेलू राजस्व जरूरतों को देखते हुए ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है।
सरकार ले रही भारी टैक्स और लेवी
पाकिस्तान के पेट्रोलियम डिवीजन के अनुसार, सरकार पेट्रोल पर करीब 114 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर करीब 100 रुपये प्रति लीटर टैक्स और लेवी वसूल रही है। ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन और लॉजिस्टिक्स की लागत पर पड़ रहा है।
ईंधन महंगा होने से सार्वजनिक परिवहन का किराया बढ़ने और माल ढुलाई की लागत बढ़ने की वजह से रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी दबाव बढ़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।
अब दैनिक आधार पर तय हो सकती हैं ईंधन की कीमतें
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच पाकिस्तान सरकार ने ईंधन की कीमतों की समीक्षा व्यवस्था में बदलाव किया है। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक के अनुसार, अब ईंधन की कीमतों को दैनिक आधार पर तय करने की व्यवस्था लागू की जा रही है।
इस बदलाव के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर जल्दी दिखाई दे सकता है।