भोजन नहीं मिलने का छात्राओं ने लगाया आरोप
प्रदर्शन कर रही छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में उन्हें नियमित और पर्याप्त भोजन नहीं दिया जा रहा है। मेस की व्यवस्था भी ठीक नहीं होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि भोजन और अन्य जरूरी सामान की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण कई बार उन्हें अपनी जरूरतों के लिए खुद पैसे खर्च करने पड़ते हैं और बाहर जाकर खाना पड़ता है।
सड़क पर धरने पर बैठीं छात्राएं
अपनी मांगों को लेकर छात्राएं सड़क पर धरने पर बैठ गईं। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
वहीं, ट्राइबल विभाग के सहायक संचालक भी मौके पर पहुंचे और छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
अधिकारियों ने छात्राओं को छात्रावास की भोजन व्यवस्था और अन्य सुविधाओं में सुधार का आश्वासन दिया। अधिकारियों की समझाइश के बाद छात्राओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
छात्राओं ने कहा कि छात्रावास में भोजन, मेस व्यवस्था और जरूरी सुविधाओं में जल्द सुधार किया जाना चाहिए। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से छात्राओं की शिकायतों पर क्या कार्रवाई की जाती है।