कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर शहर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

मटन मार्केट के सामने हुआ हादसा

Join Our Whatsapp Group
जानकारी के अनुसार, घटना बैकुंठपुर के पुराने बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के सामने की बताई जा रही है। बुजुर्ग सड़क पर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर के बाद वाहन चालक मौके पर रुके बिना फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

CCTV फुटेज से वाहन की तलाश

घटना शहर के बीचों-बीच हुई, लेकिन घटनास्थल के आसपास सीधे तौर पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने से पुलिस के सामने वाहन की पहचान करने की चुनौती है।

पुलिस अब आसपास के प्रमुख चौक-चौराहों और निजी प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आसपास के कैमरों से अज्ञात वाहन की पहचान करने में मदद मिल सकती है।

आरोपी चालक की तलाश जारी

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के बाद फरार हुए वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published By- | 27-Aug-2026 06:06:00 pm