नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों की गर्मजोशी भी देखने को मिली।

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को ‘तिरुक्कुरल’ के रूसी अनुवाद की प्रति भेंट की। तिरुक्कुरल तमिल के महान कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना है। यह शास्त्रीय तमिल साहित्य का महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है।







Join Our Whatsapp Group
व्यापार और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा 

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच बातचीत में दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर जोर रहा। दोनों पक्षों का लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है।

बैठक में रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच पहले से मजबूत रक्षा साझेदारी को और आगे ले जाने को लेकर भी बातचीत होने की उम्मीद है।

ब्रह्मोस और S-400 पर भी नजर

रूसी अधिकारियों के अनुसार भारत और रूस ब्रह्मोस मिसाइल के अपग्रेड पर भी विचार कर रहे हैं। इसके अलावा रूस की ओर से भारत को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की शेष डिलीवरी पूरी करने की प्रतिबद्धता जताई गई है।

दोनों देशों के बीच रूस के Su-57 लड़ाकू विमान की संभावित आपूर्ति को लेकर भी बातचीत जारी है। रक्षा क्षेत्र के साथ-साथ दोनों देश ऊर्जा सहयोग को भी मजबूत करने पर काम कर रहे हैं।

परमाणु ऊर्जा सहयोग बढ़ाने की तैयारी

भारत और रूस के बीच नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हो रही है। रूसी पक्ष के मुताबिक भारत में नए सिविल न्यूक्लियर रिएक्टर स्थापित करने की योजनाओं को लेकर दोनों देश आगे बातचीत कर सकते हैं।

बिश्केक में भी हुई थी मोदी-पुतिन की मुलाकात

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात पिछले सप्ताह बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर हुई थी। उस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन संघर्ष को जल्द समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया था।

पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से “युद्ध के अंत की ओर” आगे बढ़ने का आग्रह किया था। अब दिल्ली में दोनों नेताओं की मुलाकात को भारत-रूस के रणनीतिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
Published By- | 11-Sep-2026 04:59:00 pm