रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य अलंकरण से सम्मानित किया गया। नवा रायपुर में 3 नवंबर को आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान किया। साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल, कृषि, शिक्षा, समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और जनजातीय विकास सहित कई क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस समारोह में प्रदेश की प्रतिभाओं और संस्थाओं के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने का प्रयास किया गया। राज्य अलंकरण के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत और जनकल्याण के क्षेत्र में काम करने वालों को सम्मानित किया गया।

Join Our Whatsapp Group
साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में इन प्रतिभाओं को मिला सम्मान
हबीब तनवीर सम्मान: रंगकर्म के क्षेत्र में योगदान के लिए रायपुर के डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर।
पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान: हिंदी साहित्य के लिए रायगढ़ के डॉ. बिहारीलाल साहू।
चक्रधर सम्मान: शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के लिए रायपुर के डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति।
दाऊ मंदराजी सम्मान: लोक नाट्य एवं लोक शिल्प के लिए रायपुर की श्रीमती रेखा जलक्षत्री।
लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान: छत्तीसगढ़ी लोकगीत के लिए दुर्ग की श्रीमती साधना यादव।
खुमान साव सम्मान: छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के लिए रायपुर के श्री चंद्रभूषण वर्मा।
लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार: आंचलिक साहित्य एवं लोक कविता के लिए दुर्ग के श्री दुर्गा प्रसाद पारकार।
डॉ. तीज़न बाई सम्मान: पंडवानी कला के लिए दुर्ग जिले के श्री चेतन लाल देवांगन।
देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार: पंथी नृत्य के लिए रायपुर जिले के श्री सी.एल. रात्रे।
पत्रकारिता और साहित्यिक रचनात्मकता में भी सम्मान

पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए।

चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (हिंदी प्रिंट मीडिया): रायपुर के श्री प्रमोद कुमार साहू।
चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (हिंदी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): श्री बरुण सखाजी और सुश्री रसिका पांडेय को संयुक्त रूप से।
मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (अंग्रेजी प्रिंट मीडिया): श्री शिशिर रॉय चौधरी।
पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान: गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री अनंत विजय।
खेल, कृषि और ग्रामीण विकास में योगदान देने वालों का सम्मान
गुण्डाधूर सम्मान: खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोरबा की सुश्री संजू देवी।
महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान: तीरंदाजी सहित खेल क्षेत्र में उपलब्धि के लिए बालोद के श्री टोमन कुमार।
डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार: कृषि क्षेत्र में योगदान के लिए कबीरधाम के श्री पुन्नीदास भट्ट।
श्रीमती बिलासादेवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार: मत्स्य पालन के लिए बालोद के श्री प्रदीप कुमार सोनी।
चेंदरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार: ग्रामीण पर्यटन के लिए कबीरधाम के श्री सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय 'सन्नी'।
समाजसेवा, जनजातीय उत्थान और महिला सशक्तिकरण में सम्मान
शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान: आदिवासी सामाजिक चेतना के लिए धमतरी के श्री डुमन लाल ध्रुव।
मिनीमाता सम्मान: महिला उत्थान के लिए गरियाबंद की लोक आस्था सेवा संस्थान (सुश्री लता नेताम)।
गुरु घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान: कबीरधाम के श्री सुखचंद भास्कर।
महाराजा अग्रसेन सम्मान: सामाजिक समरसता के लिए रायगढ़ के श्री बाबूलाल अग्रवाल।
माता बहादुर कलारिन सम्मान: महिला उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष एवं नारी उत्थान के लिए कांकेर की श्रीमती बुलबुल बैदया।
संत रविदास सम्मान: सामाजिक समरसता, साहित्य एवं काव्य के लिए बालोद के श्री जगदीश प्रसाद देशमुख।
डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा पुरस्कार: आदिवासी सेवा एवं आर्थिक उत्थान के लिए श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर (श्री सी. श्रीनिवास यंगम)।
अन्य महत्वपूर्ण राज्य अलंकरण प्राप्तकर्ता
यति यतनलाल सम्मान: अहिंसा एवं गोरक्षा के लिए विश्व गीता धेनू गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी।
ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार: सहकारिता के लिए प्राथमिक कुडुक मछुवा सहकारी समिति मर्यादित, चित्रकोट (श्री धनसिंह बघेल)।
पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान: सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक क्षेत्र में योगदान के लिए तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान, बिलासपुर।
धन्वन्तरि सम्मान: आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए धमतरी के डॉ. दिनेश कुमार नाग।
राजेश्री महंत वैष्णवदास जी महाराज संस्कृत भाषा पुरस्कार: संस्कृत भाषा के लिए रायपुर के डॉ. बहुरन सिंह पटेल।
स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार: अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट कुकुरडीह, सीमेंट वर्क्स, सरकीपार।
पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान: अपराध अनुसंधान के लिए रायपुर के उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश कुमार ध्रुव।
छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान: दंतेवाड़ा की श्रीमती दीपाली सरावगी।
किशोर साहू सम्मान: हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक योगदान के लिए श्री सैयद ताहिर अली (करन खान)।
किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण: सिनेमा निर्देशन के लिए रायपुर के श्री मोहन सुंदरानी।
बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान: विधि के क्षेत्र में योगदान के लिए श्री कौस्तुभ शुक्ला और श्री हेमन्त कुमार मिश्र को संयुक्त रूप से।
प्रदेश की प्रतिभाओं को मिला सम्मान, नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा

राज्योत्सव के समापन पर आयोजित यह अलंकरण समारोह छत्तीसगढ़ की विविध प्रतिभाओं और संस्थाओं के योगदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर बना। पुरस्कार प्राप्त करने वालों ने साहित्य, संस्कृति, लोककला, सामाजिक सेवा, शिक्षा, कृषि और जनजातीय उत्थान जैसे क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

इस अवसर ने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक योगदान को नई पहचान दी। साथ ही राज्य की युवा पीढ़ी को समाजसेवा, रचनात्मकता और प्रदेश के विकास के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी मिली।
Published By- | 04-Nov-2026 11:39:00 am