प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन और सहकारिता सहित विभिन्न विभागों में किए जा रहे कार्यों और सरकार की प्राथमिकताओं पर बात रखी। उन्होंने विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों के साथ आगामी कार्यों को लेकर भी जानकारी दी।
मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ वन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
नवा रायपुर में आयोजित इस प्रेस वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों ने विभागों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सवाल भी किए। मंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सरकार की योजनाओं और विभागीय कार्यप्रणाली से जुड़ी जानकारी साझा की।
प्रेस वार्ता का उद्देश्य विभिन्न विभागों की प्रगति, उपलब्धियों और सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को जनता तक पहुंचाना रहा।