बेमेतरा। मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड के तीन शिक्षकों का शिक्षा दूत पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य, नवाचार और शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए इन शिक्षकों को यह सम्मान दिया जाएगा।

पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में देवराम साहू, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला चोरभट्टी; दीपिका वर्मा, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला खैरी और लेखा रजक, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला सुवरतला शामिल हैं।

Join Our Whatsapp Group
उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान

तीनों शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी लगन, कर्तव्यनिष्ठा और नवाचार के जरिए बेहतर कार्य किया है। आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने और विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए उनका चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए किया गया है।

मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार के अंतर्गत चयनित शिक्षकों को 5 हजार रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। तीनों शिक्षकों के चयन से साजा विकासखंड और बेमेतरा जिले में खुशी का माहौल है।

13 सितंबर को होगा सम्मान समारोह

शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 13 सितंबर 2026 को बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चयनित शिक्षकों को सम्मानित और अलंकृत करेंगे।

इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने तीनों चयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर डाइट बेमेतरा के प्राचार्य जेके घृतलहरे, डीईओ अभय जायसवाल, बीआरसी साजा खोम लाल साहू और बीईओ साजा डीजी पात्रा सहित अन्य अधिकारियों ने भी शिक्षकों को बधाई दी।
Published By- | 12-Sep-2026 01:40:00 pm