इन पदों पर होगी भर्ती
UPSC की ओर से जारी भर्ती में अलग-अलग विभागों के पद शामिल हैं। इनमें:
जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (शुगर टेक्नोलॉजी) – 1 पद
असिस्टेंट लेजिसलेटिव काउंसिल (ग्रेड-4), इंडियन लीगल सर्विस – 8 पद
लॉ ऑफिसर – 3 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 (जूनियर स्केल), कार्डियोलॉजी – 1 पद
इस तरह कुल 13 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
अलग-अलग विभागों में हैं पद
जूनियर टेक्निकल ऑफिसर का पद नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट, कानपुर में है। असिस्टेंट लेजिसलेटिव काउंसिल के आठ पद कानून एवं न्याय मंत्रालय के लेजिसलेटिव डिपार्टमेंट के तहत हैं।
वहीं, लॉ ऑफिसर के तीन पद दिल्ली सरकार के लैंड एंड बिल्डिंग डिपार्टमेंट में हैं। कार्डियोलॉजी के स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 (जूनियर स्केल) का एक पद नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) में है।
कौन कर सकता है आवेदन?
अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अनुभव से जुड़ी पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता और अन्य शर्तों को UPSC के आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर देखना चाहिए।
आयोग ने उम्मीदवारों को पहचान दस्तावेज के तौर पर आधार कार्ड का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी है।
आवेदन शुल्क कितना है?
इस भर्ती में महिला उम्मीदवारों, SC, ST और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। अन्य पात्र उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान आयोग द्वारा निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
16 अक्टूबर तक करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार UPSC के ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान जरूरी जानकारी भरने के साथ संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन जमा करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तों की जांच कर लें। आवेदन की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर 2026 है।