पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक सूची पर राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता के हस्ताक्षर हैं। इसमें कैबिनेट मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, डिप्टी स्पीकर और कई चर्चित विधायकों को दोबारा मौका दिया गया है।



धूरी से भगवंत मान, कोटकपूरा से विधानसभा अध्यक्ष को टिकट
AAP की पहली सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम सबसे प्रमुख है। पार्टी ने उन्हें धूरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को कोटकपूरा और डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रोड़ी को गढ़शंकर से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।
पार्टी ने अपने कई वरिष्ठ नेताओं पर भी भरोसा जताते हुए उन्हें उनकी मौजूदा सीटों से दोबारा मैदान में उतारा है।
मान सरकार के इन मंत्रियों को मिला टिकट
पहली सूची में भगवंत मान सरकार के कई मंत्रियों को जगह मिली है। इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:
कुलदीप सिंह धालीवाल – अजनाला
ब्रह्म शंकर शर्मा (जिम्पा) – होशियारपुर
बलकार सिंह – करतारपुर
डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर – अमृतसर साउथ
संजीव अरोड़ा – लुधियाना वेस्ट
लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है।
पिछले चुनाव के चर्चित विजेताओं पर भी भरोसा
AAP ने पिछली विधानसभा चुनाव में बड़े राजनीतिक चेहरों को हराकर चर्चा में आए नेताओं को भी फिर से टिकट दिया है।
लाभ सिंह उगोके को भदौड़ से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने पिछले चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराया था।
अजीतपाल सिंह कोहली को पटियाला से दोबारा टिकट दिया गया है। उन्होंने पिछले चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह को शिकस्त दी थी।
जगदीप कंबोज गोल्डी को जलालाबाद से फिर उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल को हराया था।
माझा और दोआबा में इन चेहरों को मिला मौका
पार्टी ने माझा और दोआबा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) – बटाला
हरमीत सिंह संधू – तरनतारन
सरवन सिंह धुन – खेमकरण
करमबीर सिंह घुम्मन – दसूया
जसवीर सिंह राजा गिल – उड़मुड़
डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल – चब्बेवाल
महिला उम्मीदवारों को भी मिली जगह
AAP की पहली सूची में महिला नेताओं को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने नकोदर से इंद्रजीत कौर मान, बलाचौर से संतोष कटारिया, मोगा से डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और तलवंडी साबो से प्रो. बलजिंदर कौर को प्रत्याशी बनाया है।
मालवा की इन सीटों पर भी घोषित किए उम्मीदवार
मालवा क्षेत्र की कई अहम विधानसभा सीटों के लिए भी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं।
विधानसभा सीट
उम्मीदवार
जैतो
अमोलक सिंह
फाजिल्का
नरिंदरपाल सिंह सवना
मुक्तसर
जगदीप सिंह काका बराड़
सरदुलगढ़
गुरप्रीत सिंह बनावाली
महल कलां
कुलवंत सिंह पंडोरी
अमरगढ़
जसवंत सिंह गज्जनमाजरा
पहली सूची के बाद चुनावी मुकाबला होगा दिलचस्प
40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर AAP ने पंजाब में अपनी चुनावी रणनीति का संकेत दे दिया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों और मौजूदा विधायकों तक पर भरोसा जताया है। अब राजनीतिक नजरें पार्टी की अगली सूची और अन्य दलों की उम्मीदवारों की घोषणा पर टिकी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब की सियासत में मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।