धान का कटोरा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्री टीएस सिंहदेव को जन्मदिन की दी बधाई

झूठा सच @ रायपुर :- सीएम भूपेश बघेल ने मंत्री टीएस सिंहदेव को जन्मदिन की बधाई दी और ट्वीट कर लिखा - छत्तीसगढ़ कैबिनेट में मेरे सहयोगी मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस की राजनैतिक मामलों की समिति के वरिष्ठ सदस्य, अग्रज  टी. एस. सिंहदेव जी को जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घ सेवाकाल की कामना करता हूँ।


राजनीतिक जीवन : टीएस सिंहदेव का नाता छत्तीसगढ़ की राजनीति से है और इन्होंने राज्य में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ की राजनीति में काफी सक्रिय हैं और इन्होंने इस राज्य में कांग्रेस पार्टी को साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव को जिताने में काफी मदद की थी। टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ राज्य की विधानसभा के विपक्षी नेता भी रहे चुके हैं और इन्होंने पक्ष में रहते हुए इस राज्य में अपनी पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ राज्य की अंबिकापुर सीट से साल 2008 से चुनाव लड़ रहे हैं।

टीएस सिंहदेव का नाम अधिक अमीर नेताओं में गिना जाता है। साल 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभाल चुनाव में इन्होंने बीजेपी पार्टी के उम्मीदवार अनुराग सिंह देव को काफी आसानी से हरा दिया। वे इतने लोकप्रिय हैं कि लोग उन्हें राजाजी या राजा साहब बुलाने की बजाय टीएस बाबा कहकर पुकारते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh