राहुल गांधी के पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के कई नेता होंगे शामिल
03-Nov-2022 11:23:49 am
624
झूठा सच @ रायपुर :- कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में है। जो महाराष्ट्र के बाद बुरहानपुर के रास्ते मध्यप्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश करेगी। जब राहुल गांधी की ये यात्रा इंदौर, उज्जैन में पहुंचेगी तो इसमें छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पदयात्रा करने के लिए सौ नेताओं की सूची बना रही है। जिसमें मंत्री, विधायक और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं।