धान का कटोरा

छत्‍तीसगढ़ में असमय वर्षा से फसल क्षति का आंकलन जारी

15 दिन में मिलेगा मुआवजा
रायपुर। विधानसभा में भाजपा विधायकों ने शून्‍यकाल में असमय वर्षा से फसल नुकसान का मुद्दा उठाया। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों केनुकसान को लेकर गंभीर नहीं है। रबी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सब्जी किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैैं। सरकार की नीतियों से किसान बेबस हो गया है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने नुकसान का मूल्यांकन कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि सभी जिला कार्यालयों को नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया गया है। अब तक वर्षा प्रभावित जिलों में 358 हेक्टेयर फसल की क्षति का आकलन किया गया है। आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से आठ व्यक्तियोें और 36 पशुओं की जान गई है। 15 मकान पूर्ण रूप से और 209 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। फसल क्षति का आकलन अभी जारी है। 15 दिनों के भीतर मुआवजा राशि देने का प्रविधान है। जल्द ही आकलन के बाद सहायता राशि जारी कर दी जाएगी। नारायण चंदेल ने कहा कि जिन व्यक्तियोें की मौत हुई है, उनकेस्वजन को एक-दो दिन मेें मुआवजा की राशि प्रदान की जाए।
चर्चा से भागने का विपक्ष ने लगाया आरोप
विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने विपक्षी विधायकों की बात सुनने के बाद स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। नेताम ने कहा कि इस विषय पर किसी न किसी रूप में चर्चा कराई जाएगी। अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा ने कहा कि खुद को किसानोें की सरकार बताने वाले अब किसानों के मुद्दे पर चर्चा से भाग रहे हैं। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि हम चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन आसंदी ने व्यवस्था कर दी है तो किसी न किसी रूप में चर्चा होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh