धान का कटोरा

टोक्यो ओलंपिक 2020 की तर्ज पर भाजयुमो का बी लाइक एन ओलंपियन अभियान शुरू , "Be Like Olympian"

छत्तीसगढ़/ रायपुर:-  भारतीय जनता युवा मोर्चा ने टोक्यो ओलंपिक से पहले देशभर में गुरुवार से युवाओं में खिलाड़ियों के मूल्यों को विकसित करने के लिए 'बी लाइक एन ओलंपियन' अभियान शुरू किया हैं। भाजयुमो के इस अभियान की शुरुआत केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की उपस्थिति में की।


भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 'बी लाइक एन ओलंपियन' अभियान की शुरुआत शनिवार सुबह भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने भी साइकिलिंग व रनिंग कर टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाले रचनात्मक अभियान की छत्तीसगढ़ में शुरुआर की। इससे पूर्व  शुक्रवार को भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों की इस विषय पर वर्चुअल बैठक में  युवाओं में खिलाड़ियों के मूल्यों को विकसित करने के लिए 'बी लाइक एन ओलंपियन' अभियान की शुरुआत करने एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा इस अभियान में सहभागी बनने कहा गया था। प्रदेशभर के भाजयुमो कार्यकर्ता आज से इस अभियान में अपनी सहभागिता दे रहे हैं और लगातार साइकिलिंग, रनिंग, स्विमिंग आदि गतिविधियों के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।इस अभियान के लिए एक समर्पित वेबसाइट भी शुरू की गई है जिसमे छत्तीसगढ़ के युवा अपनी गतिविधियों की जानकारी साझा कर रहे हैं।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि भाजयुमो का यह अभियान आठ अगस्त तक चलेगा जिसकी शुरुआत आज से हमने छत्तीसगढ़ में की हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में दौड़ना, साइकिल चलाना और तैराकी जैसी 16 गतिविधियां होंगी और जो लोग लगातार इन गतिविधियों को करेंगे उन्हें भाजयुमो का केंद्रीय नेतृत्व वर्चुअल तरीके से स्वर्ण पदक प्रदान करेगा। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने छत्तीसगढ़ में इस अभियान का शुभारंभ करते हुए  कहा कि यह टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक रचनात्मक अभियान है इसमें सभी युवाओं को भाग लेना चाहिए।
 
127 एथलीटों वाली सबसे बड़ी भारतीय टुकड़ी टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रही है यह हम सभी के लिए गर्व का विषय हैं और उन्हें प्रोत्साहित करने हम रचनात्मक अभियान चला रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने खेलो इंडिया अभियान की मदद से देश में खेल की संस्कृति स्थापित की है और युवा होने के नाते ऐसी संस्कृति को आगे बढ़ाना ऐसे रचनात्मक अभियान हम सभी का कर्तव्य हैं। उन्होंने इस अभियान में युवाओं से बढ़ चढ़ जुड़ने की अपील की हैं।४
 
 
 
 
 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh