धान का कटोरा

100 वर्ष की उम्र पार कर चुके 2855 वोटर्स करेंगे मतदान : श्रीमती कंगाले

  • राज्‍य उप मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने की मीडिया से चर्चा
  • छत्तीसगढ़ में 109 केंद्र हैं संवेदनशील
रायपुर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। राज्‍य उप मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले ने लोकसभा चुनाव के संबंध में रविवार को मीडिया से चर्चा की। इस दौरान मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने राज्‍य के 11 लोकसभा सीटों पर तैयारियों से लेकर मतदाताओं की संख्‍या और संवेदनशील केंद्रों को लेकर जानकारी दी।
उप मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार प्रदेश में 1 लाख 20 हजार 92 मतदाता और बढ़ गए हैं। विधानसभा चुनाव 2023 से अब तक प्रदेश के मतदाताओं की संख्या में 0.6% की वृद्धि हुई है। वहीं लोकसभा चुनाव 2019 से मतदाताओं की संख्या में 15 लाख 14 हजार 13 (7.96%) की वृद्धि हुई है।
छत्तीसगढ़ राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 252 है जिनमें से 1 करोड़ 1 लाख 80 हजार 405 पुरुष मतदाता एवं 1 करोड़ 3 लाख 32 हजार 115 महिला मतदाता पंजीकृत हैं।
वहीं छत्तीसगढ़ में 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके कुल वोटरों की संख्या 2,855 है, जो लोकसभा चुनाव में 2024 अपने मत का इस्‍तेमाल करेंगे। वहीं 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 82 हजार 476 है।
लोकसभा चुनाव 2024 में वोटिंग के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के 11 लोकसभा सीटों पर कुल 24229 मतदान केंद्र होंगे। इसमें 24109 मूल मतदान केंद्र और 120 सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। वहीं कुल 20951 मतदान केंद्र लोकेशन हैं, जिनमें से 3221 शहरी क्षेत्र में तथा 17730 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। प्रदेश में संवेदनशील केंद्रों की संख्‍या 109 है, जबकि क्रिटिकल केंद्र 1726 है। वहीं 518 पहुंच विहीन मतदान केंद्र है।
राज्य में कुल 11 लोकसभा सीटों में 6 लोकसभा सीट अनारक्षित, 4 सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। वहीं 1 सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।
उन्‍होंने बताया कि राज्य में निर्वाचन संपन्न कराये जाने के लिए 11 रिटर्निंग अधिकारी एवं 90 सहायक रिटर्निंग अधिकारी अधिसूचित किये जा चुके हैं। उन्हें प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही अब छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।
महत्वपूर्ण जानकारियां...
प्रदेश में सेवा मतदाताओं की संख्या 19 हजार 905 है।
राज्य का Elector-Population Ratio- 66.70 प्रतिशत एवं Gender Ratio- 1015 है।
चिन्हांकित दिव्यांग (PWD) मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 हजार 638 है।
प्रदेश में तृतीय लिंग के कुल 732 मतदाता पंजीकृत हैं।
प्रदेश में कुल 17 प्रवासी भारतीय मतदाता पंजीकृत है।
कुल मतदाताओं में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 5 लाख 77 हजार 184 है।
इसी प्रकार प्रदेश में 20-29 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या 47 लाख 11 हजार 890 है।
85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 82 हजार 476 है।
राज्य में 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं की संख्या 2,855` है |
राज्य में निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन आठ फरवरी 2024 को किया जाकर इसे 2 प्रतियों में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को जिले स्तर पर प्रदान किया जा चूका है।
राज्य में अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 के बाद भी मतदाताओं का नाम जोड़े जाने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh