मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद और बीजापुर के दौरे पर
12-Apr-2024 1:08:27 pm
437
- महासमुंद और बीजापुर में जनसभा को करेंगे संबोधित
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 12 अप्रैल को दो जिलों के दौरे पर रहेंगे। जहां वे महासमुंद और बीजापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:30 बजे महासमुंद के लिए रवाना होंगे और 12 बजे तुमगांव में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 2:30 बजे बीजापुर जिले के भैरमगढ़ पहुंचेंगे यहां भी वे जनसभा को संबोधित करेंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे और उनके रोड शो को लेकर पार्टी ने भी तैयारी कर ली है। अपने कार्यक्रम के दौरान सीएम बस्तर लोकसभा में एक मेगा रोड शो में शामिल होंगे। इसके बाद वे जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।