धान का कटोरा

पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर फटा UBGL सेल, CRPF जवान घायल

  • मुख्यमंत्री ने की घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ में इस वक्त लोकसभा चुनाव के पहले चरण की बस्‍तर सीट के लिए मतदान जारी है। इसी बीच बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एरिया डामिनशन के दौरान यूबीजीएल सेल फट गया है। इसकी चपेट में आने से चुनावी ड्यूटी में तैनात CRPF सहायक कमांडेंट घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार यूबीजीएल का सेल दुर्घटनावश ब्लास्ट हो गया। इससे ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ का सहायक कमांडेंट घायल हो गए। चुनाव ड्यूटी के लिए जवान एरिया डामिनशन निकले थे। घायल जवान का प्राथमिक उपचार जारी है। बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। मतदान केंद्र की सुरक्षा में आउटर कोर्डेन में जवान तैनात था। पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर की घटना है। उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके की घटना है। एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने की घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने UBGL ब्लास्ट में घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। X पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा- बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh