धान का कटोरा

CM विष्णुदेव साय ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, और विजय शर्मा, वन एवम जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, खाद्यमंत्री दयालदास बघेल, विधायक पुन्नूलाल मोहले भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगें जनता से रूबरू-
सीएम विष्णु देव साय जनता से रूबरू होकर आम जनता की समस्या को सुनकर त्वरित निराकरण करेंगें। मुख्यमंत्री आमजनों से प्रत्येक गुरुवार “जनदर्शन” कार्यक्रम में जनता से मुलाकात करेंगें। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय जनता से सीधे संवाद करेंगें और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगें। मुख्यमंत्री श्री साय 27 जून को “जनदर्शन” से मुलाकात कर उनकी समस्या से अवगत होंगे और नागरिकों की समस्याओं को सुनकर एवं उनके यथासंभव त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh