धान का कटोरा

तापमान में भारी गिरावट, देर रात और सुबह हुई बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों मानसून ने दस्तक दी थी। वहीं अब मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खील उठे हैं और वे अपने खेती के काम में जुट गए हैं।
साथ ही प्रदेश मेहो रही बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में आई गिरावट के चलते प्रदेश की जनता को अब भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज दिन भर घने बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा, जगदलपुर, नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव, बलौदाबजार, बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग समेत अन्य जिलों के लिए भारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कल प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान वाला जिला बलरामपुर-रामानुजगंज रहा। बलरामपुर-रामानुजगंज में कल 36.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh