सामाजिक संगठन ने गैस चूल्हा मरमत कार्य का किया आरंभ
03-Jul-2024 2:01:07 pm
409
- वार्षिक सदस्यता शुल्क 120 रुपया
रायपुर। एलपीजी उपभोक्ता विकास कल्याण संरक्षण समिति के अध्यक्ष रामंजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की ग्रहणी को गैस चूल्हा सर्विसिंग के लिए कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है इसको देखते हुए हमारी संस्था ने कुशल मैकेनिक के द्वारा घर पहुंच सेवा जिसमें सिर्फ गैस चूल्हा की सर्विसिंग का कार्य और उसकी मरमत करेंगे जिसमें मैकेनिक को एक पहचान पत्र आवंटित किया गया है।
सचिव राम विनय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 120 रुपया वार्षिक सदस्यता शुल्क लिया जाएगा। और वह जितनी बार भी गैस चूल्हा के मरम्मत के लिए सेवा लेना चाहे वह उनको प्राप्त होगा। इस तरह की सेवाएं झारखंड में पिछले कई वर्षों से कई सामाजिक संगठन कर रही है।
इस उपभोक्ता संरक्षण समिति में कई महिलाएं और पुरुष संगठित होकर घर-घर जाकर उनकी गैस चूल्हा के सर्विसिंग बारे में जानकारी दे रहे हैं इस योजना को लाभ कई परिवार प्राप्त कर रहे हैं और सामाजिक संगठन को धन्यवाद भी दे रहे हैं। उपस्थित सदस्य, सतीश सिंह, बेबी सोनी, श्रीकांत कुमार सिंह और अन्य सदस्य भी सम्मिलित हुए।