धान का कटोरा

VIDEO : महिला सांसदों का अपमान छत्तीसगढ़ नहीं करेगा बर्दाश्त- संचार विभागाध्यक्ष

रायपुर:-  कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि संसद में जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ की दो महिला सांसदों एक आदिवासी वर्ग की फूलोदेवी नेताम और पिछड़ा वर्ग की छाया वर्मा इन पर जिस तरीके से भाजपा के पुरूष सांसदों ने और मार्शलों ने हमला किया वह बेहद और शर्मनाक है। छत्तीसगढ़ की महिला सांसदों का यह अपमान छत्तीसगढ़ के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। घुसे बरसाये गये इन महिला सांसदों पर धक्का देकर गिराया गया। 

भाजपा के नेता इसको उचित साबित करने के लिये प्रेस कांफ्रेंस करते है। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है? भाजपा के सांसदों ने और भाजपा के द्वारा संसद में मार्शलों ने छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति का और छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपराओं का अपमान किया है। संस्कारी प्रदेश छत्तीसगढ़ है। इस पर कोई असहमति नहीं है। लेकिन संसद में जो कुछ भी हुआ उससे संस्कार टूटे है।भाजपा को चुनौती देता हूं कि 10 सेकंड का फुटेज जारी करने के बजाय पूरे घटनाक्रम का फुटेज जारी करने का साहस दिखाये ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके। 

महिला सांसदो पर हमला करने के लिये पुरुष सांसद आये। बाहरी तत्वों को बुलाया जाये। यह कौन सा संस्कार है भाजपा को बताना चाहिये। संसदीय आचरण और मर्यादा को तार-तार करने वाले लोग छत्तीसगढ़ को और कांग्रेस को मर्यादा नैतिकता की शिक्षा न दें। भाजपा की नैतिकता और मर्यादा तो हम छत्तीसगढ़ के लोग भली-भांती जानते है। नरेन्द्र मोदी जी भी भाजपा के नैतिकता और मर्यादा को जानते है। जब वे पर्यवेक्षक बन के वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ में आये थे और उनके साथ जो कुछ हुआ उसको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं भुले होंगे और छत्तीसगढ़ के लोग भी नहीं भुले |

 

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image