क्राइम पेट्रोल

बस से गांजा परिवहन करने निकले थे तस्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • आरोपियों के पास से 45.710 किलोग्राम गांजा जप्त
जगदलपुर। बस्तर जिले में गांजा परिवहन कर रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 45.710 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत 4,57,100 (रूपये) जप्त किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
पुलिस को जानकारी मिली कि, बस्तर के धनपूंजी मंडी नाका के पास तीन लोग अपने बैग में गांजा लेकर परिवहन के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपी झारखंड निवासी रोहित कुमार (21 वर्ष) और ओडिशा निवासी मुकेश गुप्ता (24 वर्ष), पप्पू प्रसाद गुप्ता (22 वर्ष) को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से 45.710 किलोग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन्स जप्त कर लिया। फिलहाल पुलिस उन्हें न्यायलय में पेश करने की तैयारी में जुटी है।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh