सुकमा पुलिस ने 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार
23-Oct-2023 2:50:37 pm
623
- 180 लकड़ी से बना नुकीला स्पाइक्स भी बरामद
जगदलपुर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में सुकमा पुलिस ने 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए नक्सलियों के पास 180 लकड़ी से बना नुकीला स्पाइक्स भी बरामद की है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि जवानों को रोकने के लिए ये नुकीले स्पाइक्स लगाए जाते हैं। मामले में सुकमा पुलिस ने जगन्दा क्षेत्र में कार्रवाई की गई है।