Love You ! जिंदगी

ऋतिक के बेटे को देखकर चौंके लोग, बोले- 'हीरो बनेगा'

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन इंडस्ट्री के मोस्ट हैंडसम एक्टर्स में से एक हैं। उनका क्रेज प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोलता है। शुक्रवार को उन्हें मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर अपने बेटों रिदान तथा रेहान संग स्पॉट किया गया। ऋतिक रोशन के दोनों बेटों को देखकर प्रशंसक बेहद सरप्राइज दिखाई दे रहे हैं। भरोसा करना मुश्किल है कि उनके बेटे इतनी जल्दी इतने बड़े हो चुके हैं।
रेहान ने अपने लुक्स से लोगों का ध्यान खींचा। ब्लैक टी-शर्ट एवं जींस में वो बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे। मैसी हेयर संग उन्होंने अपने ऑल ब्लैक लुक को पूरा किया। रेहान की चार्मिंग पर्सनैलिटी देखकर प्रशंसक उनकी प्रशंसा किए बिना नहीं रह पाए। एक ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- हाय ये तो बिल्कुल अपने पापा पर गया है, दूसरे ने लिखा- इतना हैंडसम बच्चा हीरो का हो सकता है।
कई प्रशंसकों ने कहा ये तो अभी से ही एक्टर लग रहा है। कुछ लोगों ने कहा कि अब बस जल्दी से इनकी भी बॉलीवुड एंट्री हो जानी चाहिए। ऋतिक रोशन एवं सुजैन खान की शादी वर्ष 2000 में हुई थी। शादी के पश्चात इनके दो बेटे हुए रिदान और रेहान। 2014 में ऋतिक-सुजैन ने तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया। अब ऋतिक रोशन सबा आजाद को डेट कर रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image