Cannes छूटा तो क्या, मुंबई में ही बिखेरा जलवा, उर्फी जावेद का यूनिक रेड कारपेट लुक वायरल
17-May-2025 3:11:25 pm
757
मुंबई। उर्फी जावेद भले ही कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर न चल पाई हों लेकिन उन्होंने मुंबई में ही अपना सबसे अलग रेड कारपेट लुक दिखाकर सबको चौंका दिया है। उर्फी के इस अनोखे अंदा को देखकर यूजर्स भी हैरान हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उर्फी जावेद ने भले ही टीवी शोज में अपनी अदाकारी दिखाई हो, लेकिन आज वह अपने फैशन के लिए जानी जाती हैं। पहले उन्होंने बिग बॉस के मंच पर अपना अनोखा फैशन दिखाया और फिर पॉपुलैरिटी मिलने के बाद उन्होंने यूनीक आउटफिट से भारी लोकप्रियता हासिल कर ली। उर्फी जावेद का औरा ऐसा है कि आज वह दुनियाभर में अपने फैशन के लिए मशहूर हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी तारीफ करते हैं। यूं तो वह कई फैशन शो का हिस्सा भी रही हैं, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर उन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल से पहचान मिलने वाली थी, मगर यह होने से पहले ही उनका सपना टूट गया।