हिंदुस्तान

देशभर में ईद-उल-फितर का जश्न, प्रयागराज में नमाजियों पर बरसाए गए फूल

  • भोपाल में मौलाना बोले- गाय-बैल के कारोबार से दूर रहें
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/पटना। देशभर में गुरुवार को ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, समेत कई दिग्गज नेताओं और हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए ईद की मुबारकबाद दी।
प्रयागराज में नमाज पढ़ने पहुंचे नमाजियों पर फूल बरसाए गए। आगरा के ताजमहल में भी हजारों नमाजियों ने ईद की नमाज पढ़ी। सिलिगुड़ी में स्टेडियम में ईद की नमाज पढ़ी गई।
मध्यप्रदेश में एशिया की ताजुल मस्जिद में सबसे पहले नमाज पढ़ी गई। इस दौरान मुफ्ती अब्दुल कलाम ने मुसलमानों से गाय-बैल के कारोबार से दूर रहने की सलाह दी।
भोपाल में सबसे पहले ईदगाह में सुबह 7: 15 बजे ईद की नमाज अदा हुई। यहां शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी नमाज अदा कराई। राजधानी भोपाल में ताजुल मसाजिद में ईद की नमाज के बाद हुई तकरीर (प्रवचन) में मुफ्ती अब्दुल कलाम ने मुसलमानों से गाय-बैल के कारोबार से बचने की सलाह दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर बनाई जा रही मुसलमानों की छवि पर भी चिंता व्यक्त की।
यूपी में गुरुवार को ईद मनाई जा रही है। लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे हैं। लोगों को ईद की बधाई दी। यूपी में करीब 29 हजार 439 मस्जिदों और 3865 ईदगाहों में ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ी गई। कानपुर की बड़ी ईदगाह में पहली शिफ्ट में तकरीबन दो लाख लोगों ने नमाज अदा की।
हरियाणा के नूंह जिले में 9 गांवों के किसानों ने ईद के त्योहार पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा कर अपना रोष जताया। किसानों ने कहा कि डेढ़ माह से किसान धरने पर बैठे हैं, सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहीं है। सरकार को जगाने के लिए किसानों ने ईद की नमाज काली पट्टी बांधकर अता की। किसानों को जमीन अधिग्रहण के 25-25 लाख रुपए नहीं दिए गए हैं। इसी के चलते किसान धीरदोका गांव में डेढ़ माह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
पटना के गांधी मैदान में हर साल की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में अकीदतमंद ईद की नमाज पढ़ने पहुंचे। लगभग 30 हजार से ज्यादा लोगों ने गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा की। इसमें CM नीतीश कुमार भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट बाद गांधी मैदान से अपने आवास के लिए निकल गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh