नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी पार कर रचा नया कीर्तिमान
17-May-2025 1:45:34 pm
1341
- दोहा डायमंड लीग 2025
रायपुर। नीरज चोपड़ा ने भारत को विश्व मंच पर लोहा मनवाया है, बधाई देते हुए नीरज चोपड़ा ने कहा, भारत की शान, नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर की दूरी पार कर एक नया कीर्तिमान रचा है और भारत को विश्व मंच पर एक बार फिर गौरवान्वित किया है।
नीरज की यह सफलता दर्शाती है कि समर्पण, परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। यह स्वर्णिम छलांग देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है। “गोल्डन बॉय” नीरज को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अनंत शुभकामनाएं।
बता दें भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंका। उन्होंने पहले प्रयास में 88.44 मीटर स्कोर किया, जबकि दूसरा थ्रो अमान्य रहा। फिर नीरज ने तीसरे प्रयास में अपने करियर का बेस्ट थ्रो किया। इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 डायमंड लीग में हासिल किया था। हालांकि, नीरज दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर 91.06 मीटर के थ्रो के साथ पहले और ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन 85.64 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर स्कोर किया। नीरज के अलावा, गुलवीर सिंह (13:24.32 मिनट) 5000 मीटर रेस में नौवें स्थान पर रहे। वहीं, पारुल चौधरी (9:13.39 मिनट) महिलाओं की 3000 मीटर स्टेपलचेज में छठे नंबर पर रहीं।