अंतरिक्ष में पहली बार होगी फिल्म की शूटिंग
05-Oct-2021 4:05:53 pm
532
मॉस्को:- अंतरिक्ष में पहली बार एक कुत्ता भेजने से लेकर पहले पुरुष और पहली महिला तक, रूस ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में लंबे समय तक अमेरिका पर बड़ी बढ़त बनाए रखी। अब रूस का वही सुनहरा दौर फिर से वापस आता दिख रहा है। रूस पहली बार एक फिल्म की शूटिंग के लिए क्रू को अंतरिक्ष में भेजने वाला है। फिल्म के क्रू स्पेसशिप के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।