अमेरिका-रूस के पत्रकारों को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार
08-Oct-2021 5:31:02 pm
515
न्यूयॉर्क:- 2021 के शांति के नोबेल पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। जिसमें इस बार नोबेल कमेटी ने सम्मान के लिए दो पत्रकारों को चुना है। इनमें एक पत्रकार रैप्लर मीडिया गु्रप की संस्थापक अमेरिकी पत्रकार मारिया रेसा और दूसरे रूस के पत्रकार दिमित्री मुरातोव हैं। नोबेल कमेटी ने कहा है कि इन दोनों को अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।