धान का कटोरा

खिलाड़ियों ने 35 सेकंड तक लगातार फुगड़ी खेल कर सबको किया हैरान

झूठा सच @ रायपुर / रायगढ़ :- जनपद स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का आयोजन जनपद मुख्यालय पुसौर के इन्द्रप्रस्थ खेल मैदान में किया जा रहा है। तृतीय दिवस आज खेल का शुभारंभ जनपद उपाध्यक्ष गोपी चौधरी एवं सीईओ जनपद पुसौर महेश पटेल के द्वारा किया गया। आज के खेल में 18 से 40 वर्ष तक के जोन स्तरीय चयनित खिलाडिय़ों का परीक्षण पश्चात विभिन्न समूह व व्यक्तिगत खेलों में खिलाडिय़ों ने अपनी कुशलता प्रदर्शित कर विजय प्राप्त किया। जिसमे खो-खो पुरुष वर्ग में कोंड़पाली जोन से मनोज ने पूरे सात मिनट तक अकेले विरोधी टीम को हराया। दर्शकों की भरपूर तारीफ के साथ उन्हें प्रोत्साहन स्वरुप  रोहित पटेल, सुशील भोय आदि के द्वारा नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। इसी तरह का खेल कौशल का प्रदर्शन 6 नवम्बर को दीप्ति छिछोर उमरिया व कस्तूरी सूपा जोन के प्रतिभागी द्वारा 11 मिनट 35 सेकंड तक लगातार फुगड़ी खेल कर सबको अचंभित कर दिया, इन्हें भी नागरिकों द्वारा नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

5 नवम्बर को खेले गए 40 वर्ष से ऊपर के पुरुषों व महिलाओं के विभिन्न खेल आयोजित किये गए। जिसमे पुरुष वर्ग के विजयी जोन प्रतिभागी निम्नानुसार हैं- रस्सा कस्सी-कोसमंदा, संखली-छपोरा, खो-खो-कोसमंदा, गेड़ी दौड़-विद्यानंद गुप्ता कोसमंदा, 100 मी.दौड़-लक्ष्मण सिदार छिछोर उमरिया, लम्बी कूद-रामकुमार चौहान कोसमंदा, भौंरा-दिनेश चौधरी कोंड़ातराई, लंगड़ी दौड़-शिवप्रसाद, रामकुमार चौहान कोसमंदा, फुगड़ी-त्रिलोचन सिदार जतरी से विजयी रहे तथा महिला वर्ग के विजयी जोन प्रतिभागी में रस्सा कस्सी-पुटकापुरी, संखली-कोसमंदा, खोखो-कोंड़पाली, गेड़ी दौड़-रंगलता सिदार कोसमंदा, 100 मी दौड़-कविता चौहान कोंड़पाली, लम्बी कूद-सुकमती विश्वकर्मा केनसरा, बाटी-पुटकापुरी, लंगड़ी दौड़- उर्वशी सिदार, मोहर कुंवर कोसमंदा, फुगड़ी-श्यामबाई मिड़मिड़ा से विजयी रहे।

6 नवम्बर को खेले गए 0 से 18 वर्ष के बालकों एवं बालिकाओं के विभिन्न खेल आयोजित किये गए, जिसमे बालक वर्ग के विजयी जोन प्रतिभागी में रस्सा कस्सी-कोसमंदा, संखली-कोड़ातराई, खो-खो-कोंड़पाली, गेड़ी दौड़-अंकुश प्रधान तुरंगा, 100 मी.दौड़-उदय विश्वकर्मा केनसरा, लम्बी कूद-दुष्यंत गुप्ता कोड़ातराई, बाटी-केनसरा, भौंरा-अविनाश कोसमंदा, लंगड़ी दौड़-शुभम सिदार, सुभाष सिदार कोसमंदा, बिल्लस-हरीश प्रधान कोड़ातराई, फुगड़ी-धर्मेन्द्र महंत कोड़ातराई से विजयी रहे। बालिका वर्ग के विजयी जोन/प्रतिभागी में रस्सा कस्सी-कोसमंदा, संखली-केनसरा, खोखो-सूपा, गेड़ी दौड़-अमृता महंत कोड़ातराई, 100 मी.दौड़-बबली पाव तुरंगा, लम्बी कूद-बबली पाव तुरंगा, बाटी-जतरी, भौंरा-शांति बाई कोसमंदा, लंगड़ी दौड़-प्रगति देहरी, राखी गुप्ता तुरंगा, बिल्लस-केनसरा, फुगड़ी-कस्तूरी सूपा से विजयी रहे।

7 नवम्बर को खेले गये 18 से 40 वर्ष के पुरुषों व महिलाओं के विभिन्न खेल आयोजित किये गए, जिसमे पुरुष वर्ग के विजयी जोन प्रतिभागी रस्सा कस्सी, संखली-कोंड़पाली, खोखो, गेड़ी दौड़-संजू पटेल कोड़ातराई,100मी.दौड़-राहुल पंडा मिड़मिड़ा, लम्बी कूद-वेदप्रकाश छिछोर उमरिया, बाटी-आकाश छपोरा, भौंरा-राजेश सिदार जतरी, गिल्ली डंडा-नरेन्द्र कोसमंदा, लंगड़ी दौड़-रोशन, योगेश कोसमंदा, बिल्लस -शशि चौहान कोसमंदा, फुगड़ी-घनश्याम कोड़पाली, पिठुल-कोसमंदा से विजयी रहे। महिला वर्ग के विजयी जोन प्रतिभागी में रस्सा कस्सी, संखली, खोखो-कोड़पाली, गेड़ी दौड़-भारती यादव पुटकापुरी, 100मी.दौड़ प्रेमलता निषाद कोड़पाली, लम्बी कूद-मनीषा सिदार कोड़पाली, बाटी-सुनीता पुटकापुरी, भौंरा-दीपिका सिदार कोसमंदा, गिल्ली डंडा-गंगा कोड़ातराई, लंगड़ी दौड़-उर्मिला, ममता सारथी कोसमंदा, बिल्लस-सुलोचना जतरी, फुगड़ी-उर्मिला सारथी कोसमंदा, पिठुल-केनसरा से विजयी रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh