धान का कटोरा

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने विभाग में निकाली भर्ती, कही ये बात

रायपुर:-  स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने विभाग में बंपर भर्ती करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि ‘हम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कुल 3948 रिक्त पदों की आपूर्ति करने जा रहे हैं। इस पहल से न सिर्फ राज्य के हज़ारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, साथ ही स्वास्थ्य विभाग और भी ज़्यादा सुदृढ़ होगा’।इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विद्युत कंपनी में 2500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की घोषणा थी। इसके बाद 1500 लाइन अटेंडेंट की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी की थी। बस्तर के स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए ‘बस्तर फाइटर्स बटालियन’ में 2800 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए 5 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती के साथ 14,580 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।
 

Leave Your Comment

Click to reload image