बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ फैमिली वेकेशन पर निकलीं जाह्नवी कपूर
02-Mar-2023 2:44:21 pm
99
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग अफेयर की खबरों को लेकर खासी चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों में एक्ट्रेस को कई बार शिखर के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद उनके अफेयर की खबरें तूल पकड़ने लगीं। इसी बीच हाल ही में एक बार फिर जाह्नवी कपूर को फैमिली वेकेशन पर रवाना होते शिखर के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गईं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
जाह्नवी कपूर को फैमिली संग वेकेशन के लिए जाते वक्त एयरपोर्ट पर शिखर पहाडिया के साथ देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले जाह्नवी कपूर एयरपोर्ट के अंदर जाती हैं। कुछ मिनट बाद बोनी कपूर को देखा जाता है, जिसके बाद शिखर पहाड़िया अंदर आते नजर आते हैं। इस दौरान एक्ट्रेस हंसकर पैपराजी को पोज देती हैं।
बता दें कि, 6 मार्च का जाह्नवी का बर्थडे है और वीडियो देखकर ऐसा लगा रहा है कि एक्ट्रेस अपने बर्थडे वेकेशन के लिए जा रही है, जहां वह अपने परिवार और शिखर पहाड़िया के साथ बर्थडे सेलेब्रेट करेंगी।