Love You ! जिंदगी

हनीमून सेलिब्रेशन के लिए इन रोमांटिक शहरों की जरूर करें सैर

झूठा-सच @ रायपुर:- अक्टूबर महीने से विंटर सीजन की शुरुआत हो जाती है। यह महीना घूमने के लिए आदर्श होता है। इस महीने में न ज्यादा ठंडी और न ही ज्यादा गर्मी रहती है। अक्टूबर का महीना वंसत ऋतू के महीने की तरह होता है। इसके लिए लोग अक्टूबर के महीने में हॉलिडे पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। खासकर कपल्स के लिए यह महीना सबसे उपयुक्त होता है। बरसात के बाद चारों तरफ हरियाली रहती है। रंग-बिरंगे फूलों के खिलने और पक्षियों के चहकने से वातावरण का माहौल बेहद रोमांटिक रहता है। कई कपल्स हनीमून सेलिब्रेशन के लिए अक्टूबर के महीना का चयन करते हैं। अगर आप भी अक्टूबर के महीने में हनीमून सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो इन रोमांटिक शहरों की जरूर सैर करें। 


श्रीनगर
श्रीनगर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। इस शहर में प्राचीन झीलें, रोमांटिक वादियां, बर्फ से ढके पहाड़ और प्राकृतिक खूबसूरती देखने लायक है। साथ ही लव लाइफ में रोमांस का तड़का डालने के लिए शिकारा की सैर कर सकते हैं। जम्मू कश्मीर और केरल में शिकारा देखने को मिलती है। लकड़ी से बने नाव को शिकारा कहा जाता है। आप अक्टूबर महीने में हनीमून सेलिब्रेशन के लिए श्रीनगर जा सकते हैं।

मसूरी
लव बर्ड्स के लिए शिमला और मसूरी परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। साथ ही हनीमून मनाने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। काफी संख्या में पर्यटक हर साल मसूरी आते हैं। मसूरी को पर्वतों की रानी कहकर भी पुकारा जाता है। यह शहर देवों की भूमि उत्तराखंड में स्थित है। अनुमानतः देहरादून से उत्तराखंड की दूरी 35 किलोमीटर है। अगर आप हनीमून ट्रिप के लिए मसूरी जाना चाहते हैं, तो गन हिल जरूर जाएं। यह मसूरी के खूबसूरत जगहों में से एक है। इस हिल से आप हिमालय की खूबसूरत वादियों का नजारा दे सकते हैं। खासकर अक्टूबर के महीने में मौसम बेहद सुहाना रहता है। आप अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन पल बिता सकते हैं।

जोधपुर
अगर आप अपने हनीमून को यादगार बनाना चाहते हैं, तो जोधपुर की सैर कर सकते हैं। इस शहर की गिनती खूबसूरत और रोमांटिक शहरों में की जाती है। जोधपुर रॉयल लाइफ के लिए जाना जाता है। शहर में कई इमारतें और किले हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। साथ ही पिकनिक और सेल्फी स्पॉट हैं। जहां आप अपने पार्टनर के साथ न केवल खूबसूरत पल बिता सकते हैं, बल्कि यादगार फोटो और वीडियोग्राफी कर ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

 

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh