हिंदुस्तान

राजस्थान विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे को नहीं मिली जगह

राजस्थान। विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होने लगी है। तमाम सियासी दलों चुनाव की तैयारियों में जुट गए चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान चुनाव को लेकर कमर कस ली है। बीजेपी ने गुरुवार (17 अगस्त) को स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट और मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया। बीजेपी ने इस कमेटी की कमान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी है। उनके अलावा सह-प्रभारी भी बनाए गए हैं। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे को इस कमेटी में जगह नहीं दी गई है।
राजस्थान भाजपा के लिए जारी लिस्ट के अनुसार नारायण पंचारिया को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके समर्थकों को इन दोनों कमेटियों में जगह नही मिली है। वसुंधरा राजे की भूमिका को लेकर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि वह वरिष्ठ नेता हैं और वह चुनाव प्रचार करेंगी।
चुनाव प्रबंधन समिति- प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति मे प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को संयोजक बनाया गया है। जबकि प्रदेश महामंत्री ओंकार सिंह लखावत, राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त एसएम मीणा और सदस्य मधु कमल दर्पण के कन्हैया लाल को सह- संयोजक बनाया गया है. वहीं प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश संयोजक मीडिया विभाग प्रमोद वशिष्ठ, नीति शोध विभाग के शंकर अग्रवाल, प्रदेश संयोजक मीडिया संपर्क विभाग आनंद शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रचार प्रसार संयोजक निर्मल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता पूर्व प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया विभाग सुरेंद्र कौशिक, प्रदेश संयोजक आईटी विभाग धनराज सोलंकी, पूर्व महापौर जयपुर नगर निगम निर्मल नाहटा, प्रचार प्रसार विभाग अभिषेक रावत, मीडिया पैनलिस्ट अपूर्वा सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा स्नेह कम्बोज को सदस्य बनाया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh