हिंदुस्तान

आज चांद पर लहराएगा तिरंगा, ISRO ने शेयर की ये तस्वीर

नई दिल्ली। इसरो ने ट्वीट किया, "स्वचालित लैंडिंग अनुक्रम (एएलएस) शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार। लगभग 17:44 बजे निर्धारित बिंदु पर लैंडर मॉड्यूल (एलएम) के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। एएलएस कमांड प्राप्त होने पर, एलएम संचालित वंश के लिए थ्रॉटलेबल इंजन को सक्रिय करता है। मिशन संचालन टीम आदेशों के क्रमिक निष्पादन की पुष्टि करती रहेगी। एमओएक्स में संचालन का सीधा प्रसारण 17:20 बजे शुरू होगा।"
भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। चंद्रयान-3 साउथ पोल इलाके में लैंडिंग करेगा। अगर लैंडिंग सफल होती है, तो भारत साउथ पोल इलाके में पहुंचने वाला पहला, जबकि सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश होगा। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं। इसरो के इस महत्वाकांक्षी मिशन को लेकर पूरे देश में उत्साह है। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देशभर के मंदिरों में पूजा अर्चना और मस्जिदों में दुआ मांगी जा रही है।
लाइव देखें
बिहार की राजधानी पटना में जगह-जगह इसका लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। प्रसिद्ध गांधी मैदान में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, जहां करीब पांच हजार लोग एक साथ बैठकर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के गवाह बनेंगे। इसके अलावा कई स्कूलों में भी बच्चों को प्रोजेक्टर और स्मार्ट टीवी के जरिए चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर वर्ग के लोगों में उत्साह है।
गांधी मैदान में बुधवार को चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग दिखाई जाएगी। स्मार्ट सिटी के विशालकाय परदे (मेगा स्क्रीन) पर इसे दिखाया जाएगा। चंद्रमा पर चंद्रयान के उतरने का समय शाम 6 बजकर 4 मिनट है। तय समय से पहले ही मेगा स्क्रीन लगा दी जाएगी। इसको लेकर स्मार्ट सिटी के कर्मियों ने मंगलवार को ही तैयारी पूरी कर ली है। इस विशालकाय परदे पर पांच हजार लोग एक साथ खुले मैदान में देख सकेंगे। गांधी मैदान में गेट नंबर तीन एवं चार के पास कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां से लाइव प्रसारण को नियंत्रित किया जाएगा।
चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण के लिए पटना के निजी स्कूलों के साथ कई सरकारी स्कूलों में इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय विद्यालय बेली रोड में कक्षा वार प्रोजेक्टर और स्मार्ट टीवी पर बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन का लाइव दिखाया जाएगा। वहीं डीएवी बीएसईबी में भी प्रोजेक्टर लगाकर सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को इसे दिखाया जाएगा। केवी बेली रोड के प्राचार्य पीके सिंह ने कहा कि सभी कक्षाओं में स्मार्ट टीवी पर इसका सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। वहीं केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग में भी लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh