फटा-फट खबरें

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा सिटी स्लिप पर क्या है अपडेट, जानें कब तक होगी जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा सिटी स्लिप 2024 जारी करेगा। सीटीईटी प्री एडमिट कार्ड 2024 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सक्रिय किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें कि सीटीईटी परीक्षा सिटी स्लिप आमतौर पर परीक्षा से 20 दिन पहले जारी हो जाती है।ऐसा पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है। हालांकि इसके लिए बोर्ड की तरफ से किसी निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
सीटीईटी 2024 परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को किया जाएगा। सीटीईटी 2024 सूचना बुलेटिन के अनुसार, सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएसई एडमिट कार्ड से पहले सीटीईटी 2024 परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करेगा।
CTET 2024 परीक्षा पैटर्न-
सीटीईटी 2024 परीक्षा दो पेपरों पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर की अवधि 2.5 घंटे होगी। जहां पेपर 1 दोपहर के सत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, वहीं पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
CTET 2024 ऐसे करें डाउनलोड-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
सीटीईटी सिटी स्लिप जनवरी 2024 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
सीटीईटी 2024 शहर सूचना पर्ची प्रदर्शित की जाएगी।
अब सिटी स्लिप को जांचें और डाउनलोड करें।
अब इसका एक प्रिंट कर लें।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh