एमटीवी लव स्कूल' फेम जगनूर अनेजा का निधन
झूठा सच @ रायपुर :- मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। एमटीवी लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है।जगनूर के निधन से फैन्स और सितारों को एक बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक जगनूर मिस्त्र में छुट्टियां मना रहे थे, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। जगनूर के निधन पर अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया पर सितारे और फैन्स जगनूर के फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फैन्स और सेलेब्स जगनूर से जुड़ी अपनी यादें साझा कर रहे हैं। जगनूर के इस आखिरी पोस्ट पर फैन्स उन्हें याद कर रहे हैं।