काम पर लौटी शहनाज
12-Oct-2021 2:16:49 pm
602
मुंबई:- एक्ट्रेस शहनाज गिल रयूमर्ज बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के 1 महीने बाद काम पर लौट आईं हैं। शहनाज अपनी अपकमिंग फिल्म फिल्म हौसला रख के प्रमोशन की तैयारी में जुट गई हैं।
अब इसी फिल्म के सेट की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जिसमें शहनाज सिंगर गिप्पी गरेवाल के छोटे बेटे शिंदा गरेवाल के हाथ को चूमती दिख रही हैं। शहनाज की ये तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर छाई है। सामने आईं तस्वीर में शहनाज और शिंदाा गरेवाल एक पार्क में नजर आ रहा हैं। उनके पीछे खूबसूरत सी नदी है।
इस दौरान शहनाज ने आंखें बंद की है। उनके चेहरे पर सकून साफ दिख रहा है। शहनाज आंखें बंद किए सामने खड़े शिंदे के हाथों को चूम रही हैं। यह तस्वीर काफी इमोशनल करने वाली है। इस तस्वीर पर शहनाज गिल के लिए फैन्स काफी इमोशनल कमेंट कर रहे हैं और उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।
हाल ही में इसी फिल्म का एक प्रमोशनल वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया रहा, जिसमें शहनाज और दिलजीत दोसांझ की केमिस्ट्री नजर आई थी। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार के बाद ये पहली दफा है जब फैंस को शहनाज की झलक दिखी।
इस दौरान की कई तस्वीरें वायरल हुईं। जहां एक तरफ शहनाज को दोबार देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंची। वहीं हंसी के पीछे अपना दर्द छुपाती शहनाज को देख कई लोगों के दिल भी टूटे।