अनुष्का और विराट ने क्यों छिपाया तस्वीर में अपनी बेटी का चेहरा
14-Oct-2021 3:57:44 pm
541
मुंबई:- बॉलीवुड की बबली गर्ल अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। मां बनने के बाद से अनुष्का चर्चा में है और उनके चाहने वाले उनकी प्यारी सी बिटिया का चेहरा देखने के लिए बेकरार रहते हैं। हालांकि विराट और अनुष्का दोनों ने तय किया है कि वो अपनी अपनी बेटी को तब तक सोशल मीडिया पर नही लाएंगे जब तक वो खुद इसे समझने के काबिल नहीं हो जाती। ऐसे में विराट और अनुष्का अपनी बेटी वामिका की तस्वीर साझा तो करते हैं लेकिन उसका चेहरा छिपा होता है।