खेल

शर्मा ने अफरीदी के छक्कों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

नई दिल्ली:- टीम इंडिया के टी20 कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 36 गेंद पर 55 रनों की पारी खेली और इस दौरान पांच छक्के ठोके। रोहित ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर एडम मिल्ने की बॉलिंग पर पुल शॉट खेलकर जैसे ही मैच का पहला छक्का लगाया, वैसे ही एक खास मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया। इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे तेज 450 छक्के लगाने के मामले में रोहित ने अफरीदी को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने 404वीं पारी में यह कारनामा किया, जबकि अफरीदी ने 487 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। इंटरनैशनल क्रिकेट में 450+ छक्के लगाने के मामले में रोहित इकलौते भारतीय हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image