खेल

भारोत्तोलन में भारत ने जीता स्वर्ण पदक

ताशकंद। राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के खाते में तीन गोल्ड आ चुके हैं। अजय सिंह ने पुरुषों की 81 किग्रा भारवर्ग का खिताब जीतकर चैंपियनशिप में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता। अजय ने कुल 322 किग्रा भार उठाया और इस दौरान स्नैच में 147 किग्रा के प्रयास के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने गोल्ड जीतने के साथ ही अगले साल बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image