दुनिया-जगत

इजरायल-हमास के बीच युद्ध जारी, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन? जानें

नई दिल्ली। इजरायल-हमास के बीच युद्ध को दो महीने से ज्यादा हो गए हैं। इसका असर अब समुद्र में भी दिखने लगा है। ईरान समर्थक यमन के हूती विद्रोही समुद्र में इजरायल से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहे हैं। इसी बीच, रविवार को अमेरिका ने दावा किया कि लाल सागर में हूती विद्रोहियों ने ड्रोन से भारत के लगे झंडे वाले जहाज पर हमला किया। हूतियों के हमले से समुद्र पूरी तरह से रणक्षेत्र बन गया है और भारत के साथ-साथ दुनिया की भी चिंताएं बढ़ गई हैं।
हमास के समर्थन में हूती विद्रोही लाल सागर से गुजरने वाले कई जहाजों को निशाना बना रहे हैं। बीते एक महीने में हूती विद्रोहियों ने दर्जनभर से अधिक बार व्यापारिक जहाजों पर हमला किया है। इस प्रमुख व्यापारिक मार्ग से अरब, यूरोप, अफ्रीका और भारत भी कारोबार करते हैं। हमले से वैश्विक सप्लाई बाधित होने का खतरा पैदा हो रहा है। कई कंपनियों ने मालवाहक जहाज भेजने बंद कर दिए हैं। वे लंबे मार्ग से अपने जहाज को भेज रहे हैं, जिससे लागत में बढ़ोतरी हुई है।
दरअसल, हूती विद्रोही जिस समुद्री मार्ग पर हमले कर रहे हैं, वहां से सबसे ज्यादा कच्चे तेल, खाने-पीने की वस्तुएं और अन्य जरूरी उत्पादों की आपूर्ति होती है। यहां से लगभग 20 अरब डॉलर मूल्य का भारतीय निर्यात हर साल इस प्रमुख जलमार्ग से होकर गुजरता है। ऐसे में इन हमलों से आने वाले दिनों में तेल के साथ-साथ जरूरी सामानों के दामों भी बढ़ोतरी होगी।
विशेषज्ञों के मुताबिक, लाल सागर से दुनिया का शिपिंग कारोबार 12 फीसदी तक होता है। यहां से हर साल करीब 100 अरब डॉलर की कीमत के सामान का आयात-निर्यात इसी रास्ते से होता है। साथ ही हूती विद्रोही समुद्र पर हमले के जरिये दुनिया पर दबाव डालने की कोशिश में हैं कि इजरायल को हमास के खिलाफ युद्ध खत्म करना चाहिए।

Leave Your Comment

Click to reload image

Jhutha Sach News

news in hindi

news india

news live

news today

today breaking news

latest news

Aaj ki taaza khabar

Jhootha Sach
Jhootha Sach News
Breaking news
Jhutha Sach news raipur in Chhattisgarh