दुनिया-जगत

भूकंप के तेज झटकों से कांपा इंडोनेशिया

जकार्ता। इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा कि इंडोनेशिया में मौमेरे से 95 किमी उत्तर पूर्वी नुसा तेंगारा में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया है जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर था। ताजा जानकारी के अनुसार अभी किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले भी पांच दिसंबर को इंडोनेशिया के टोबेलो से 259 किमी की दूरी पर उत्तर दिशा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई थी।
सुनामी शब्द जापानी भाषा के 'सु' तथा 'नामी' से लिया गया है। 'सु' का शाब्दिक अर्थ समुद्रतट या बंदरगाह होता है वहीं नामी का मतलब तरंग या लहर से है। यानी सुनामी का अर्थ 'समुद्री लहर' होता है। सुनामी शब्द का प्रयोग सबसे पहले जापानी मछुआरों द्वारा किया गया था। सुनामी का कारण समुद्र के आंतरिक तल में उथल-पुथल मचना है जिसके बाद महासागरीय लहरें समुद्र से उठकर आसपास के क्षेत्रों को तबाह कर देती हैं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image